ओबामा यात्रा : 'सदैव प्रेरणा देते रहेंगे बापू' (लीड-1)
ओबामा दम्पति लगभग 20 मिनटों तक बापू की समाधि पर रुके। इसी दौरा ओबामा ने अतिथि पुस्तिका में बापू के बारे में नोट लिखा। इसमें उन्होंने कहा, "हम इस महान आत्मा को हमेशा याद रखेंगे जिसने अपने शांति, संयम और प्रेम के संदेश से पूरी दुनिया को बदल दिया। उनके गुजरने के 60 साल बाद भी उनकी रोशनी दुनिया को नई राह दिखा रही है।"
गांधी के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले ओबामा ने शनिवार को मुम्बई में भी मणि भवन जाकर बापू से जुड़े इतिहास को जानने की कोशिश की थी। उस दौरान उन्होंने अतिथि पुस्तिका में लिखा, "महात्मा गांधी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के नायक हैं।"
राजघाट पहुंचे ओबामा ने उस समय चौंका दिया जब उन्होंने वाशिंगटन स्थित मार्टिन लूथर किंग के स्मारक एक पत्थर यहां भेट किया। मशूहर नागरिक अधिकार कार्यकर्ता किंग भी बापू से प्रेरित थे। एक छोटे से सुनहरे बक्से में यह पत्थर रखा हुआ था। इस बक्से पर ओबामा के हस्ताक्षर थे।
इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति को महात्मा गांधी एक छोटी प्रतिमा और वर्ष 1925 में बापू द्वारा लिखी गई पुस्तक 'यंग इंडिया' भेंट की गई।
राजघाट से जाने से पहले ओबामा और मिशेल राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका रस्मी स्वागत किया गया। ओबामा को 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति भवन में सम्मान के बाद ओबामा ने वहां केंद्र सरकार के कई मंत्रियों व वरिष्ठ लोगों से मुलाकात की।
इस स्वागत के बाद ओबामा ने कहा, "मैं और मिशेल भारत में हुए स्वागत से अभिभूत हैं। हम इसके लिए भारत की जनता का आभार प्रकट करना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री सिंह से बातचीत को लेकर उत्साहित हूं। हम व्यापार, निवेश और आतंकवाद के खिलाड़ लड़ाई सहित कई मसलों पर बातचीत करेंगे।"
ओबामा और मिशेल शनिवार को मुम्बई पहुंचे थे। मुम्बई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे रविवार दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार रात भोज का आयोजन किया था। ओबामा दंपति रविवार शाम को हुमायूं का मकबरा भी गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications