परिजनों को निक्की हैली का इंतजार

वेरका (पंजाब), 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के साउथ कैरोलीना प्रांत के गवर्नर पद के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की रंधावा हैली के परिजन उनकी पंजाब यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।

निक्की के भारतीय मूल के रिश्तेदार इस आस में हैं कि उनके यहां आने पर स्वर्ण मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाय।

अमेरिका में निक्की हैली के गवर्नर पद के लिए चुनाव जीतते ही अमृतसर के छोटे से गांव वेरका में स्थित प्रीतम सिंह रंधावा के घर बधाइयों का तांता लग गया।

वेरका में रह रहे निक्की के पिता के बड़े भाई प्रीतम सिंह रंधावा ने आईएएनएस को बताया, "हमें उसकी सफलता पर काफी खुशी हुई है। उसने अपने परिजनों के साथ ही पंजाब का मान भी बढ़ाया है। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही अमृतसर आएंगी।"

रंधावा कहते हैं कि वास्तव में उन्हें तब और खुशी होगी जब निक्की यहां आकर स्वर्ण मंदिर में अपनी जीत की खुशी में विशेष प्रार्थना करेंगी।

उल्लेखनीय है कि निक्की रंधावा हैली भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी हैं जिन्होंने अमेरिका में गवर्नर पद के लिए जीत हासिल की है। इससे पहले भारतीय मूल के ही बॉबी जिंदल ने लूइसियाना प्रांत के गवर्नर पद के लिए जीत हासिल की थी।

निक्की का परिवार वर्ष 1960 में ही अमेरिका में जाकर बस गया था। वह पिछली बार पंजाब वर्ष 1975-76 में आई थी जब वह केवल चार वर्ष की थीं।

प्रीतम सिंह के छोटे भाई और निक्की के पिता अजीत सिंह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में एक शिक्षक थे। वर्ष 1960 में अजीत अपनी पत्नी राज रंधावा के साथ अमेरिका चले गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+