Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत को पारगमन सुविधा देने के विरोध में जिया

रविवार को एक रैली में उन्होंने कहा कि भारत उसे पारगमन सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं देने वाला है।

समाार पत्र 'डेली स्टार' में उनके हवाले से प्रकाशित किया गया है कि पहले तो भारत ने कहा कि इससे बांग्लादेश सिंगापुर हो जाएगा और करोड़ों टका कमाएगा, लेकिन अब वह सुन रही हैं कि भारत पारगमन सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं देगा।

उनके हवाले से कहा गया है कि वह सरकार की देश विरोधी गतिविधि का विरोध करने के लिए अपनी जान भी देने को तैयार हैं।

भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार 2001-02 के 1 अरब डॉलर से बढ़कर 2007-08 में 3.17 हो गया, जो तीन गुणे से अधिक की वृद्धि है।

जिया ने वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना के जनवरी में भारत यात्रा में भारत के साथ किए गए सभी समझौतों का विरोध किया है।

इसके तहत पारगमन सुविधा, व्यापार और अपराधियों तथा धार्मिक कट्टरपंथियों के बारे में सूचनाओं के आदान-प्रदान से संबंधित समझौते शामिल हैं। दोनों देशों के अधिकारी अभी समझौते के विवरण तैयार कर रहे हैं। जिया दो बार पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वह एक रैली में बोल रही थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+