कई मामलों में वांछित व्यक्ति का शव बरामद
कैंट थाना क्षेत्र में पिपरहवां घाट से सुनील कुमार का शव बरामद किया गया। कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। कैंट थाना-प्रभारी धर्मवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार सुबह जब लोग नदी किनारे गए तो उन्होंने वहां शव को देखकर पुलिस को सूचित किया।
सिंह ने बताया कि कुमार स्थानीय हुकुलगंज निवासी था और उस पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और वसूली के मामले दर्ज थे। पुलिस को लूट के मामले में उसकी तलाश थी।
उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस मकसद से की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications