पाकिस्तान भारत के साथ आदान-प्रदान चाहता है : कुरैशी
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ नई दिल्ली में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "नरम और शांतिपूर्ण पाकिस्तान, भारत, दक्षिण एशिया और पूरी दुनिया के हित में है।"
सिंह ने कहा, "हम पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इसके साथ ही सिंह ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह भारत विरोधी आतंकी ढाचे को नष्ट करे।
मनमोहन सिंह ने कहा, "आप बातचीत और आतंकी मशीनरी को साथ-साथ नहीं चला सकते।"
सिंह के इस बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कुरैशी ने एक भारतीय समाचार चैनल से कहा कि मनमोहन सिंह सही कह रहे हैं।
कुरैशी ने जोर देकर कहा, "पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत का इच्छु़क है.. हम एक साथ मिल कर आतंक की मशीन को नष्ट कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications