कश्मीर में प्रदर्शन का आह्वान पर असर नहीं
हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने अगले 12 दिनों के दौरान केवल तीन दिन के बंद का आह्वान किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "घाटी में सोमवार को कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया और हालात में लगातार सुधार हो रहा है।"
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शैक्षणिक संस्थान, निजी वाहन, सरकारी कार्यालय खुले रहे और सड़कों पर विक्रेता नजर आए, लेकिन दुकानें, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक वाहन बंद रहे।
ओबामा की चार दिवसीय भारत दौरे के विरोध में अलगाववादियों के 'नागरिक कर्फ्यू' के आह्वान पर घाटी के शहरों में कुछ खास असर नहीं देखा गया।
इसके बावजूद अलगाववादी अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के विरोध में बंद और प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए जुटे हुए हैं। कुल मिलाकर घाटी में पिछले एक महीने से हालात में सुधार आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications