मायावती मामले की सुनवाई 15 फरवरी तक स्थगित
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बी.सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति एस.एस.निज्जर की पीठ ने सुनवाई स्थगित करते हुए कहा कि अदालत 15 फरवरी को इस मामले की अंतिम सुनवाई करेगा।
सर्वोच्च न्यायालय ने इसके पहले इस मामले को बार-बार स्थगित किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। अदालत ने कहा था कि उसे केंद्र सरकार और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती के बीच सांठगांठ का संदेह है।
मायावती का कहना है कि उनके खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा शुरू किया गया यह मामला राजनीति से प्रेरित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications