उमर की टिप्पणी के खिलाफ जम्मू में भाजपा का बंद

जम्मू शहर में सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों से वाहन नदारद रहे। वहीं शीतकालीन 'दरबार' स्थानांतरण के बाद सरकारी दफ्तर फिर से खुल गए। सर्दी शुरू होने के साथ ही सरकारी कामकाज जम्मू में होने लगते हैं जबकि छह महीने के लिए ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर को बना दिया जाता है।

'दरबार' शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिव सेना ने मिलकर सोमवार को बंद का आह्वान किया।

गौरतलब है कि उमर ने छह अक्टूबर को विधानसभा में कहा था, "जम्मू एवं कश्मीर कुछ खास परिस्थितियों के कारण भारत के साथ है और इसका भारत में विलय नहीं हुआ था।"

उमर के इस बयान के चलते राज्य और देश के अन्य हिस्सों में विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने इसे 'राष्ट्र विरोधी' करार दिया और मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास ने पत्रकारों से कहा, "बंद के आह्वान पर मिली प्रतिक्रिया से पता चलता है कि लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं। उन्हें तुरंत पद से हट जाना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+