ओबामा यात्रा : 'अमेरिकी राष्ट्रपति गम्भीर एवं बेशकीमती दोस्त'
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारत का 'गम्भीर और बेशकीमती दोस्त' करार दिया।
सोमवार को यहां ओबामा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन की शुरूआत करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "राष्ट्रपति ओबामा हमारे देश के बहुत गम्भीर और बेशकीमती दोस्त हैं और चर्चा के दौरान हम एकराय थे।"
उन्होंने कहा, "हमारी भागीदारी समान मूल्यों और हितों, विश्व के प्रति समान दृष्टिकोण और हमारी जनता की गहरी मैत्री पर आधारित है।"
ओबामा शनिवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मुम्बई पहुंचे थे। वह मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications