ओबामा यात्रा : 'पाकिस्तान से शांति की प्रतिबद्धता सराहनीय'
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान के साथ शांति को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के गम्भीर और सतत प्रयासों की सोमवार को सराहना की।
प्रधानमंत्री के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ओबामा ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारतीय नेता ने निजी और सार्वजनिक दोनों जगहों पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव घटाने की मंशा जाहिर की है।
ओबामा ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शांति की मंशा के प्रति गम्भीर एवं प्रत्यनशील हैं। ..इसलिए मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्ष इस सबसे जटिल मसलों में से एक के समाधान के लिए अगले कई महीनों, कई वर्षो में कोई तंत्र विकसित कर सकेंगे।"
ओबामा ने इससे पहले कहा कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मसले पर तनाव घटाने में मदद करने के लिए अमेरिका कोई भी भूमिका निभाने को तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications