ओबामा यात्रा : 'भारत, पाक के साथ वार्ता के लिए प्रतिबद्ध'
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सोमवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सभी मसले सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मनमोहन सिहं ने कहा, "संयत और शांत पाकिस्तान भारत, दक्षिण एशिया और सम्पूर्ण विश्व के हित में है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "हम पाकिस्तान के साथ वार्ता को प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने पाकिस्तान से भारत विरोधी आतंकवादी ढांचे को समाप्त करने को कहा।
उन्होंने कहा, "आप एक ही समय वार्ता और आतंकवाद फैलाने वाला तंत्र बरकरार नहीं रख सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications