ओबामा यात्रा : अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा दोनों देशों के सम्बंध अपरिहार्य
रविवार के 'शानदार रात्रिभोज' के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए ओबामा ने कहा कि वह भारत इसलिए आए क्योंकि वह मानते हैं कि भारत और अमेरिका के सम्बंध अपरिहार्य हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस भागीदारी का दायरा आतंकवाद और उग्रवाद से मुकबला करने से लेकर जलवायु परिवर्तन से निपटने जैसे मसलों तक है। उन्होंने प्रधानमंत्री को 'असाधारण बुद्धिजीवी और बेहद निष्ठावान' करार देते हुए कहा, "हमारे रिश्ते भी साधारण नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि वे भारतीय संसद और भारत की जनता से मुखातिब होने को उत्सुक हैं जिसमें वे इस बात पर चर्चा करेंगे दोनों देशों की भागीदारी को अगले स्तर पर कैसे ले जाया जाए।
ओबामा ने कहा कि मुम्बई में जिन प्रमुख व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए वे भारत को अमेरिका के शीर्ष व्यापारिक सहभागी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।
ओबामा यहां हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बैठक और शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications