ओबामा यात्रा : ओबामा और मनमोहन का द्विपक्षीय सम्बंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर
यहां हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की बैठक और शिष्टमंडल स्तर की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आगाज करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा सहित अनेक मसलों पर बातचीत की। उन्होंने अमेरिका द्वारा रक्षा से सम्बद्ध उच्च प्रौद्योगिकी के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने और परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह-एनएसजी सहित कई अन्य संगठनों में भारत की सदस्यता के दावे के समर्थन किए जाने का स्वागत किया।
ओबामा ने भारत के साथ अमेरिकी रिश्तों को असाधारण बताते हुए इन्हें भविष्य के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इस मनमोहन सिंह के साथ उनकी वार्ता के दौरान पाकिस्तान, पश्चिम एशिया और अफगानिस्तान पर चर्चा हुई। उन्होंने भारत की भूमिका क्षेत्रीय ही नहीं वरन वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण हो चुकी है। उन्होंने अफगानिस्तान में भारत द्वारा दिए योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका परमाणु अप्रसार की दिशा में भी मिलकर कार्य करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications