ओबामा यात्रा : प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के सम्बंधों को महत्वपूर्ण बताया
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के सम्बंध पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण और निर्णायक हैं।
यहां हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की बैठक और शिष्टमंडल स्तर की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आगाज करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा सहित अनेक मसलों पर बातचीत की। उन्होंने अमेरिका द्वारा रक्षा से सम्बद्ध उच्च प्रौद्योगिकी के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने और परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह-एनएसजी सहित कई अन्य संगठनों में भारत की सदस्यता के दावे के समर्थन किए जाने का स्वागत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications