ओबामा दौरा: अमेरिका में 5000 नौकरियां पैदा करेंगे अनिल अंबानी
मुम्बई। अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह (एडीएजी) की प्रमुख कम्पनी रिलायंस पावर ने शनिवार को अमेरिका की इंजीनियरिंग कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के साथ 75 करोड़ डॉलर का समझौता किया। एडीएजी की आंध्र प्रदेश की गैस आधारित ऊर्जा परियोजना के लिए जीई टरबाइन का उपलब्ध कराएगी।
एडीएजी अपने समालकोट ऊर्जा संयंत्र की वर्तमान क्षमता 200 मेगावाट से बढ़ाकर 2400 मेगावाट करना चाहती है। जीई संयंत्र के लिए टरबाइन का उत्पादन करेगी। इससे अमेरिका में करीब 5000 रोजगार का सृजन होगा। संयंत्र के विस्तार में करीब 10000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
इस मौके पर राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि दोनों देशों के बीच अभी यह शुरुआत है। भारत भविष्य का बाजार है। उनका देश भारत के साथ निवेश में तेजी लाना चाहता है। जीई के अध्यक्ष जेफ इमेल्ट के साथ करार पर हस्ताक्षर करने के बाद एडीएजी के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कहा, "भारत अमेरिकी ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण क्षण है।"













Click it and Unblock the Notifications