प्रधानमंत्री ने ओबामा को गले लगाकर किया स्वागत
बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर ने से गले मिल कर और मनमोहन सिंह ने मिशेल ओबामा से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। विशेष विमान (एयरफोर्स वन) से उतरते ही ओबामा प्रधानमंत्री से गले मिले। फिर दोनों नेताओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया।
ओबामा और मिशेल आज दिन में 3.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी के लिए प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, विदेश सचिव निरुपमा राव, अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे रोमर और दूसरे गणमान्य लोग मौजूद थे।
ओबामा और उनकी पत्नी हवाई अड्डे पर सभी से मिल कर सीधे दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास रूजवेल्ट हाउस रवाना हो गए। बराक ओबामा और उनकी पत्नी शाम 4:45 पर हुमायूं का मकबरा देखने जाएंगे। ओबामा और उनका साथ आए लोगों के ठहरने का इंतजाम होटल आईटीसी मौर्या में किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications