दिल्ली पहुंचने वाले हैं बराक ओबामा

नई दिल्ली| 6 नवंबर को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके प्रतिनिधिमंडल ने 7 नवंबर को दोपहर 1:30 पर मुंबई छोड़ दिया। अब सभी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दिल्ली में पालम हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी खुद ओबामा का स्वागत करेंगे।

ओबामा और मनमोहन सिंह के राजनियक रिश्तों में औपचारिकता गायब होती जा रही है। पिछली बार मनमोहन सिंह के अमेरिका दौरे के समय ओबामा ने प्रधानमंत्री का जिस गर्मजोशी से स्वागत किया था, प्रधानमंत्री भी ओबामा के बेतकुल्लफी भरा स्वागत कर रहे हैं। ओबामा का विमान दिल्ली के हवाई अड्डे पर 3:30 बजे तक पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले मुंबई में ओबामा ओर उनकी पत्नी ने ने सेंट जेवियर्स कॉलेज के युवाओं को संबोधित किया। बराक ओबामा के संबोधन से पहले मिशेल ओबामा ने युवाओं को संबोधित किया। संबोधन के बाद ओबामा ने युवाओं से प्रश्न पूछने का आग्रह किया। युवाओं ने उनसे अमेरिका की अफगानिस्तानी रणनीति से लेकर पाकिस्तान में दोहरा रवैया अपनाये जाने को लेकर लगभग सभी महत्वपूर्ण और विवादास्पद मुद्दों पर सवाल किये। ओबामा ने इन सभी सवालों का बड़ी गर्मजोशी और ईमानदारी से जवाब दिया।

ओबामा आज रात प्रधानमंत्री के आवास पर एक निजी रात्रिबोज में शामिल होंगे। इस डिनर में कई गणमान्य लोगों के उपस्थित होने की संभावना है। सोनिया गांधी, एके एंटनी, एसएम कृष्णा समेत चुनिंदा बॉलीवुड हस्तियां भी इस रात्रिभोज में शिरकत करेंगी। ओबामा के साथ आने वाले मेहमानें में से भी कुछ लोग इस डिनर पार्टी में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+