बोइंग से 30 विमान खरीदेगा स्पाइस जेट
स्पाइस जेट के निदेशक भूलो कानसागरा और बोइंग के क्रिस्टोफर चैडविक ने करार पर हस्ताक्षर किए।
हवाई कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इस करार से कंपनी को अपनी घरेलू और विदेशी सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
यह समझौता दस अरब डॉलर के उन 20 करारों में से एक है जिन्हें राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी चार दिनों की यात्रा के दौरान अपनी स्वीकृति देंगे।
उल्लेखनीय है कि स्पाइस जेट के पास अभी 22 बोइंग विमान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications