ओबामा यात्रा : दिल्ली हवाई अड्डे पर मनमोहन करेंगे अगवानी (लीड-1)
नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल की अगवानी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "हां, प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ओबामा दंपति की अगवानी करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि ओबामा चार दिवसीय भारत यात्रा पर शनिवार को मुम्बई पहुंचे। वह रविवार को दोपहर बाद नई दिल्ली पहुंचेंगे। ओबामा दंपति 7, रेसकोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर रात्रिभोज में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि सिंह (78) और ओबामा (49) के बीच बेहतर रिश्ते रहे हैं। दोनों कई अवसरों पर एक-दूसरे से मिलते रहे हैं। ओबामा ने पिछले वर्ष 24 नवंबर को वाशिंगटन में सिंह के सम्मान में पहली बार राजकीय भोज दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications