टोरंटो से दिल्ली आ रहा विमान स्टॉकहोम में उतरा
एयर इंडिया से जारी बयान के मुताबिक शुक्रवार को विमान एआई-188 के कमांडर कैप्टन जे.एस.गिल ने यात्री करनाली सिंह जसवाल (70) की तबियत बिगड़ने पर विमान को स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर उतारा। टोरंटो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के तीन घंटे बाद जसवाल की तबियत बिगड़ गई।
विमान में मौजूद डॉक्टर ने जसवाल को प्रारंभिक चिकित्सा दी, जिससे उनकी तबियत स्थिर हो गई। कुछ देर बाद उनकी तबियत फिर से बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल ले जाने का सलाह दिया।
डॉक्टर की सलाह पर कैप्टन गिल ने विमान को जो उस समय स्वीडन के वायु क्षेत्र में था, उसे स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर उतारने की इजाजत ली।
इसके बाद जसवाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एयर इंडिया का यह विमान रविवार को दिल्ली पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications