धूमल ने रे के निधन पर शोक जताया
शिमला, 7 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पंजाब के पूर्व राज्यपाल सिद्धार्थ शंकर रे के निधन पर रविवार को शोक जताया। रे का निधन शनिवार को गुर्दे की बीमारी के कारण हो गया।
अपने शोक संदेश में धूमल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में रे द्वारा दी गई सेवाओं, खासकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री एवं आमेरिका में भारतीय राजदूत के रूप में किए गए उनके कार्यो को सभी हमेशा याद रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications