ओबामा यात्रा : 5000 वर्ष पुरानी संस्कृति से रूबरू होंगी मिशेल
एक अधिकारी के मुताबिक मिशेल सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान उनके लिए बाऊल गीतों और लोक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
शिल्प संग्रहालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हम मिशेल ओबामा के दौरे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वह यहां सुबह नौ से 11 बजे की बीच पहुंचने वाली हैं। सुरक्षाकर्मियों ने संग्रहालय को अपने अधीन कर लिया है। मिशेल के यहां आने से पहले संग्रहालय के कर्मियों को हटा दिया जाएगा।"
प्रगति मैदान से जुड़ने वाले संग्रहालय के पास ही भैरव नाथ मंदिर भी स्थित है।
अधिकारी ने बताया कि मिशेल को भारतीय कला के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। संग्रहालय उन्हें अपनी तरफ से भेंट देने की भी सोच रहा है।
संग्रहालय की निदेशक रूचिरा घोष ने बताया, "मिशेल ओबामा की यात्रा से संग्रहालय की ख्याति में और इजाफा होगा।"
उल्लेखनीय है आम दिनों में सोमवार को बंद रहने वाला संग्रहालय मिशेल की यात्रा के लिए खोला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications