ओबामा यात्रा : मुम्बई में 'कठिन सवालों' से रूबरू हुए ओबामा

कॉलेज में मिशेल ओबामा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे राष्ट्रपति से 'कठिन सवाल' पूछें। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे छह कॉलेजों के छात्रों ने राष्ट्रपति से जेहाद, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़े कई अहम सवाल पूछे।

पाकिस्तान से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान की सफलता और स्थिरता से सबसे ज्यादा फायदा भारत को पहुंचेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र में शांति भारत के लिए जरूरी है।

ओबामा ने कहा, "दोनों देशों के बीच जटिलताएं हैं, लेकिन पाकिस्तान में शांति और स्थिरता भारत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

अफगानिस्तान पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था विकसित होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका जुलाई 2011 तक वहां से सेना की वापसी करने लगेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, "लेकिन हम अपनी पूरी सेना वहां से नहीं हटाएंगे।"ं

राष्ट्रपति ने इस्लाम और जेहाद पर कहा, "इस्लाम में जेहाद के कई मायने हैं। इसकी अलग-अलग व्याख्या की गई है। मेरे हिसाब से इस्लाम दुनिया के महान धर्मो में से एक है। एक अरब से ज्यादा लोग इस धर्म को मानते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि ओबामा महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में कैसे लागू करते हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों से उन्हें प्रतिदिन प्रेरणा मिलती है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अब कहना गलत है कि भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है, बल्कि उनका मानना है कि भारत 'महाशक्ति' बन चुका है।

म्यांमार में होने वाले चुनाव के बारे में ओबामा ने कहा, "उम्मीद की जानी चाहिए कि वहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे।"

कॉलेज में मिशेल ओबामा ने कहा कि उनके माता-पिता ने कठिन परिश्रम किया। उन्हें अपने माता-पिता से बाजार की आधुनिक वस्तुएं नहीं मिली थीं। अमेरिका की पहली महिला ने कहा कि उनके परिवार के पास 'ज्यादा पैसे नहीं थे।'

विद्यार्थियों से बातचीत करने से पहले राष्ट्रपति ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अजमेर स्थित एक गांव के किसानों से बातें कीं। उन्होंने यह जानने कि कोशिश की कि भारत गांवों के विकास में सूचना प्रौद्योगिकी का किस तरह से इस्तेमाल कर रहा है।

भारत में सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति को देखकर आश्चर्यचकित ओबामा ने कहा कि दोनों देशों के सरकारी और निजी क्षेत्र को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार ओबामा दंपति मुम्बई के होलीनेम स्कूल पहुंचा जहां बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कोली नृत्य कर रहे नन्हे-मुन्नों को देख मिशेल भी थिरकीं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति भी झूमने से खुद को नहीं रोक सके। मिशेल बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आ रही थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+