पाकिस्तान मस्जिद विस्फोट में मृतकों की संख्या 90 हुई
गौरतलब है कि पेशावर के नजदीक दर्रा आदम खेल के अखरावल क्षेत्र के मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया था। इसके कुछ ही देर बाद हमलावरों ने खबर-पख्तुनख्वा की राजधानी पेशावर के नजदीक एक मस्जिद को निशाना बनाकर तीन हथगोले फेंके थे।
आदम खेल क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकरी रफीक खन ने बताया कि पहली घटना में मृतकों की संख्या 82 तक पहुंच गई है।
खान ने बताया कि 71 लोग घायल हुए थे जिनमें से 40 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि आत्मघाती हमले मं 15 से 20 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।
प्राइवेट एंबुलेंश सर्विस देने वाले मुजाहिद खान ने बताया कि मस्जिद पर हमले की दूसरी घटना में चार लोग मार गए हैं तथा 24 लोग घायल हुए हैं।
तालिबान ने स्थानीय मीडिया को भेजे अपने संदेश में हमले की जिम्मेदारी ली है।
यह हमला उनके ऊपर हुआ है जो जेहादियों का विरोध करते हैं तथा उन पर हो रहे सरकार की कार्रवाई का सर्मथन करते हैं।
इंडो-एशियन न्यमज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications