ओबामा यात्रा : परमाणु खतरों से निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था

एनडीएमए के सदस्य जे.के. बंसल ने आईएनएस से बातचीत में कहा, "एनडीएमए के प्रतिक्रिया बल ने सुरक्षा के मद्देनजर गश्त के लिए दो वाहन निर्धारित किए हैं। प्रत्येक वाहन में पांच विशेषज्ञ होंगे जो संसद भवन के इर्दगिर्द चौकसी करेंगे। दोनों वाहन ऐसे उपकरण से लैस होंगे जिससे कि रासायनिक या आणविक किसी भी तरह के विकिरण का पता लगाया जा सकेगा। "

उन्होंने बताया कि ये उपकरण किसी जैविक आपातस्थिति को नियंत्रित भी कर सकेंगे।

अधिकारी ने बताया कि इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था भारत आने वाले किसी राष्ट्रप्रमुख के लिए पहली बार की गई है।

बंसल ने बताया, "इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हमने ऐसा ही आवरण खेल गांव को मुहैया कराया था।"

उन्होंने कहा कि इस तरह का आवरण केवल ओबामा के सांसदों को संबोधित करने के दौरान रहेगा।

बंसल ने कहा, "यह आवरण हमने वहां मुहैया नहीं कराया है, जहां ओबामा और उनके अमेरिकी अधिकारी ठहरे हुए हैं।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चार दिवसीय भारत यात्रा के दूसरे दिन मुम्बई से दिल्ली पहुंच चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+