ओबामा यात्रा : ओबामा से सोमवार को मिलेंगी सोनिया गांधी
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को शाम चार बजे आईटीसी मौर्या होटल पहुंचकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक गांधी ने ओबामा से बातचीत से संबंधित मुद्दों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से सलाह मशविरा किया है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी चार दिनों (छह से नौ नवंबर) की भारत यात्रा पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications