उड़ीसा में चक्रवाती तूफान का खतरा, अलर्ट जारी

भुवनेश्वर में मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि 'जाल' उत्तर पश्चिम की ओर रुख कर चुका है। साथ ही चक्रवात अभी गंजम जिले के गोपालपुर शहर से तकरीबन 800 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में बना हुआ है।

'जाल' पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में मुड़ सकता है और रविवार रात तक यह तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार करते हुए पुड्डचेरी और नेल्लोर के बीच तक पहुंच सकता है।

अधिकारी ने बताया कि हाल में मिले संकेतों से पता चलता है कि चक्रवात कमजोर पड़ चुका है। राज्य में गोपालपुर और गंजम जिले में दो बंदरगाहों पर सलाह जारी की गई है। साथ ही मछुआरों और निचले इलाके में रहने वाले लोगों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि च्रकवात के चलते राज्य के दक्षिणी जिलों और उत्तर के दो जिलों में सोमवार तक तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+