क्रिसमस पर खिलौना बम से हमले की साजिश

'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां मानती हैं कि यमन में इब्राहिम हसन अल-आसिरी सहित अलकायदा के सरदारों ने 10 दिनों पूर्व एक विफल इंक बम हमले के कारण हवाई अड्डे पर सुरक्षा चुस्त हो जाने के बाद अपने घातक कार्गो को मालवाहक पोतों के जरिए तस्करी कर ले जाने की योजना बनाई है।

अल-आसिरी, अमेरिका जाने वाले मालवाहक विमानों में बम के पैकेटों को भेजने की एक साजिश का मुख्य संदिग्ध है।

अफगानिस्तान में ब्रिटिश निगरानी विशेषज्ञों और उनके अमेरिकी साथियों ने पिछले सप्ताह इस ताजा खतरे का खुलासा किया।

निगरानी विशेषज्ञों ने अरब प्रायद्वीप में अलकायदा के आतंकियों (एक्यूएपी) के बीच बातचीत को पकड़ लिया है। यह समूह, इंक बमों के लिए जिम्मेदार था। पकड़ी गई बातचीत से इस बात का खुलासा हुआ है कि वे क्रिसमस के मौसम में एक जोरदार हमले की साजिश रच रहे हैं।

एक्यूएपी नेता व अमेरिका में पैदा हुए मौलाना अनवर अल-अवलाकी और उसका दाहिना हाथ अल-आसिरी समुद्री बंदरगाहों के इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि वहां सुरक्षा उतनी चुस्त नहीं है।

चूंकि क्रिसमस पर ब्रिटेन में तमाम सारे सामान पहुंच रहे हैं, लिहाजा उन्हें भरोसा है कि उनके खिलौना बमों को पकड़ा नहीं जा सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+