म्यांमार में 20 साल में पहली बार मतदान, उम्मीद जगी (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस चुनाव में 2.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। निर्वाचन अधिकारियों को कम से कम 60 फीसदी से अधिक मतदान होने की संभावना है। इससे पहले यहां 27 मई 1990 को 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।

भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को कहा कि म्यांमार में चुनाव किसी भी तरह हो, लेकिन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होगा।

अन्य देश भी इस चुनाव को सही दिशा में पहला कदम मान रहे हैं। इजरायल के राजदूत यारॉन मेयर ने कहा, "यह चुनाव एक अच्छी शुरुआत है। इसके बाद म्यांमार में धीरे-धीरे बदलाव आ सकेगा।"

यंगून में चयनित केंद्रों पर मतदान देखने के लिए आमंत्रित अन्य राजनयिकों के साथ मेयर भी मौजूद थे। देशभर में 40,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सैन्य शासन ने चुनावी प्रक्रिया पर अंतर्राष्ट्रीय निगरानी की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। लेकिन राजनयिकों और पत्रकारों को कुछ चयनित मतदान केद्रों का दौरा करने की इजाजत दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+