ओबामा यात्रा : मिशेल और ओबामा ने दिल भी जीता

मुम्बई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अपने दो दिनों की मुम्बई यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने व्यापार के साथ-साथ मुम्बई के सभी वर्गो का हृदय जीत लिया। उनकी सादगी और विनम्रता लोगों को अत्यंत पसंद आई।

अपने दो दिनों के प्रवास के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों, कॉलेज के छात्रों, युवकों, गांधीवादी और नवम्बर 2008 के मुम्बई हमलों के पीड़ितों से बातचीत की और अपनी सादगी और विनम्रता से सबके हृदय पर छाप छोड़ी।

मिशेल शनिवार को मुम्बई विश्वविद्यालय में एक आम महिला की तरह युवाओं के साथ बॉलीवुड के गीत 'रंग दे बसंती पर' थिरकीं। उनमें थोड़ा भी अमेरिका की पहली महिला होने का गर्व नहीं था।

उधर, ओबामा दंपति शनिवार को ही महात्मा गांधी का संग्रहालय देखने मणिभवन पहुंचे। यहां दोनों बापू के योगदान से काफी प्रभावित दिखे।

इसी क्रम में राष्ट्रपति ओबामा नवम्बर 2008 के मुम्बई हमलों के पीड़ितों से मुलाकात की और अपनी सहानुभूति से उनके हृदय में अपनी जगह बना गए।

राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने महाराष्ट्र का परिचय कराने वाली पुस्तक 'महाराष्ट्र' भेंट की। वहीं, राज्य के उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल ने अमेरिकी गुलामों की तस्करी पर समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा लिखी पुस्तक राष्ट्रपति को भेंट की।

होटल ट्राइडेंट में शनिवार को आयोजित अमेरिका भारत उद्योग सम्मेलन में ओबामा ने उद्यमियों के साथ अत्यंत मित्रतापूर्ण माहौल के बीच अपनी बातें रखीं। इस दौरान उद्यमियों ने उनकी वाकपटुता की सराहना करते हुए उनके सम्मान में तालियां बजाईं और कई मौकों पर खड़ा होकर उनका अभिवादन किया।

अपनी निकटता अनुभव कराने के लिए ओबामा ने यहां लोगों को 'साल मुबारक' कहते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति उद्यमियों के साथ व्यक्तिगत रूप से खुलकर बातें की।

'रेयान अंतर्राष्ट्रीय ग्रुफ ऑफ स्कूल' के प्रमुख

ग्रेस पिंटो ने बताया, "राष्ट्रपति का भाषण बेहद शानदार और प्रेरित करने वाला था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे हमारे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने हमसे अशिक्षित समूहों के लिए और प्रयास करने की सलाह दी।"

ओबामा दंपति ने रविवार सुबह कोलाबा स्थित 'होली नेम स्कूल' के बच्चों के साथ प्रतीकात्मक रूप से आयोजित दीपावली समारोह में शिरकत की। यहां दोनों ने बच्चों के साथ पारंपरिक कथक और कोली नृत्य किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+