नक्सली विस्फोट में जवान शहीद
पुलिस ने बताया कि जिले के झुमरा हिल्स इलाके में सीआरपीएफ जवान तलाशी अभियान पर थे। उसी दौरान के जमुनिया जोरा गांव में नक्सलियों का एक झंडा दिखाई दिया।
सीआरपीएफ जवान बसुमैत्री ने जैसे ही झंडा उठाया उसमें विस्फोट हो गया और वह घटनास्थल पर ही शहीद हो गया।
पिछले कुछ दिनों से नक्सली सुरक्षा बलों को झंडा बम का निशाना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications