बिहार चुनाव : पांचवें चरण के लिए प्रचार थमा (लीड-1)

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, फिल्मी दुनिया के राज बब्बर, नगमा सहित कई दिग्गजों को चुनाव प्रचार में उतारा, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूड़ी, शहनवाज हुसैन, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य के कई मंत्रियों का सहारा लिया। जनता दल (युनाइटेड) की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए लालू प्रसाद, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लिए रामविलास पासवान ने वोट मांगे।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए छह चरणों में होने वाले मतदान के पांचवें चरण में 35 सीटों के लिए 490 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं, जिनमें 44 महिला प्रत्याशी हैं। इनमें सतारूढ़ जद (यु) ने 22 और उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा ने 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं, वहीं राजद के 20, राजद की सहयोगी लोजपा के 15, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

पांचवें चरण में शेखपुरा, नालंदा, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद और नवादा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र तथा पटना के चार और गया के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।

पांचवें चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है, उसमें मंत्री हरिनारायण सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, जीतन राम मांझी, प्रेम कुमार, जद (यु) के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार, श्याम रजक और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष सुनीला देवी प्रमुख हैं।

उल्लेखनीय है कि चार चरणों में अब तक 182 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है।

गौरतलब है कि छह चरणों के तहत 21, 24, 28 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को मतदान हो चुका है, अब 9 और 20 नवंबर को मतदान होना है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+