ओबामा यात्रा : ओबामा ने हुमायूं के मकबरे को शानदार बताया (लीड-1)
ओबामा अपनी पत्नी मिशेल सहित शाम लगभग पांच बजे अमेरिकी दूतावास से सीधे इस स्थल पर पहुंचे। ओबामा के दौरे के मद्देनजर यह स्थल सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह किले में तब्दील कर दिया गया था। आम जनता का प्रवेश रोक दिया गया था।
ओबामा दम्पति को एक अधिकारी ने पूरे परिसर में घुमाया और स्मारक के बारे में पूरी जानकारी दी। परिसर में टहलते हुए दोनों दम्पति बहुत ही सहज दिखे।
ओबाम ने अपनी इस यात्रा के अंत में इंतजाररत मीडिया को बताया, "इस स्मारक के निर्माण में सात वर्ष लगे थे। यदि आप अमेरिका में इस तरह की कोई वस्तु सात वर्ष में बनाना चाहें तो कठिन है।"
ओबामा ने दिल्ली की भी प्रशंसा की। उन्होंने दिल्ली को एक आधुनिक स्थान बताया लेकिन कहा कि फिर भी यह वर्षो की सभ्यता को संजोए हुए है।
ज्ञात हो कि इस मकबरे का निर्माण दूसरे मुगल बादशाह हुमायूं की स्मृति में उनकी बेगम ने 16वीं सदी में कराया था।
ओबामा दम्पति ने परिसर के जीर्णोद्धार में जुटे बच्चों के साथ भी बातचीत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications