इजरायली युद्धक विमानों ने गाजा पर हमला किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों और चिकित्सकों ने कहा है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एफ16 युद्धक विमानों ने दक्षिणी गाजा पट्टी इलाके में उड़ान भरी और लगातार दो हवाई हमले किए। हवा से जमीन पर दो रॉकेट दागे गए, परिणामस्वरूप दो भयानक विस्फोट हुए।
पहले हमले में खान यूनिस शहर के पूर्व में जैतून के एक खेत को निशाना बनाया गया और दूसरे हमले में मिस्र और इस्लामिक हमास आंदोलन द्वारा शासित हिस्से के बीच की सीमा रेखा के नीचे स्थित तस्करी की एक सुरंग को निशाना बनाया गया।
दक्षिणी गाजा अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि एम्बुलेंस और बचाव दल के लोग हमला स्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
ये दोनों हमले तक किए गए है, जब अज्ञात आतंकियों ने शनिवार को इसके पहले गाजा से दक्षिणी इजरायल में एक स्वदेशी रॉकेट दागा था। इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications