ओबामा यात्रा : 'कॉरपोरेट अमेरिका को मनाने की कवायद'

वाशिंगटन, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी मीडिया ओबामा के भारत दौरे को कॉरपोरेट अमेरिका को मनाने की कवायद के रूप में देख रहा है। ओबामा का यह दौरा तब हो रहा है, जब अर्थव्यवस्था की बुरी स्थिति को लेकर मतदाताओं में उपजे असंतोष के कारण उनकी डेमोकेट्रिक पार्टी को मध्यावधि चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा है।

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने मुम्बई से एक रिपोर्ट में कहा है, "राष्ट्रपति ओबामा ने, अपनी डेमोकेट्रिक पार्टी की चुनावी हार के बाद कॉरपोरेट अमेरिका को रिझाने के लिए शनिवार को एशिया का 10 दिवसीय दौरा शुरू किया।"

'वाशिंगटन पोस्ट' ने लिखा है, "खराब अर्थव्यवस्था के राजनीतिक परिणाम का स्वाद चखने के बाद राष्ट्रपति ओबामा ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार बढ़ाने के कई सारे उपायों की शनिवार को घोषणा की। एशिया के उनके दौरे का पहला पड़ाव अमेरिका में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने पर व्यापक रूप से केंद्रित है।"

'वालस्ट्रीट जर्नल' ने "ओबामा इन इंडिया, मेक्स नाइस विद यूएस बिजनेस" शीर्षक वाली एक रिपोर्ट में लिखा है कि ओबामा के लिए अपना घरेलू लक्ष्य सर्वोपरि है, वह लक्ष्य यह है कि उन्हें व्यापारिक क्षेत्र के साथ खराब हुए रिश्ते को दुरुस्त करना है।

'वालस्ट्रीट जर्नल' ने लिखा है, "मंगलवार को मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति व्यापार वर्ग की ओर तेजी के साथ मुखातिब हुए हैं। इसी व्यापारी वर्ग ने कांग्रेस के लिए चुनाव के दौरान प्रचार में लाखों डॉलर खर्च किया था, वह भी ज्यादातर रिपब्लिकनों के लिए।"

'लॉस एजेंलिस टाइम्स' ने भी कुछ इसी तरह की टिप्पणी की है। अखबार ने कहा है कि निर्यात करार के तहत पूरे 10 अरब डॉलर की घोषण कर ओबामा ने यह दिखाने की कोशिश की है कि मध्यावधि चुनाव में हार के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान अर्थव्यवस्था पर केंद्रित कर दिया है। ओबामा की इस नई घोषणा से 50,000 अमेरिकी लोगों को रोजगार मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+