ओबामा यात्रा: अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के तीन दिनों के आधिकारिक दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा रविवार को दिल्ली पहुंचेगे। फिलहाल वह मुम्बई में हैं।

ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा दिन में 3.30 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। खबर है कि हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर मौजूद रहेंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति का दिल्ली में बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। दिल्ली पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह ऐतिहासिक हूमायूं का मकबरा देखने जाएंगे। शाम में वह अमेरिकी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर एक निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे।

इसके अगले दिन वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनका हुमायूं का मकबरा जाने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद ओबामा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे और फिर दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपने सम्मान में आयोजित भोज से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय संसद को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना होंगे।

ओबामा के दिल्ली पहुंचने से पहले सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। दिल्ली में वह होटल आईटीसी मौर्या में ठहरेंगे। इसके मद्देनजर होटल के ईद-गिर्द कमांडो तैनात रहेंगे। वह जिन रास्तों से गुजरेंगे, वहां भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+