मेक्सिको में सड़क हादसा, 21 मरे
मेक्सिको सिटी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मेक्सिको के सिनालोआ प्रांत में ईंधन ले जा रहे एक ट्रक और सामने से आ रही बस में टक्कर हो जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को सिनालोआ के दक्षिणी हिस्से में पालमिलास कस्बे में हुआ। ट्रक पर 20,000 लीटर डीजल लदा था।
बचाव दल के मुताबिक हादसे के बाद से ही ट्रक का चालक फरार हो गया। पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बस में कितने लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications