बिहार चुनाव : पांचवें चरण का प्रचार रविवार शाम थम जाएगा

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पाचवें चरण में नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए रविवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। पांचवें चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा।

राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए छह चरणों में होने वाले चुनाव के पांचवें चरण में 35 सीटों के लिए 490 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। इनमें 44 प्रत्याशी महिलाएं हैं। सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने 23 और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 20, राजद की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) 15, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 20, बहुजन समाज पार्टी के 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

पांचवें चरण में होने वाली सीटें शेखपुरा, नालंदा, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नवादा जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्र तथा पटना के चार और गया के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। सभी राजनीतिक दलों ने पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के लिए राहुल गांधी, मंत्री मुकुल वासनिक ने वोट मांगें वहीं भाजपा की तरफ से पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूड़ी जैसे दिग्गजों ने चुनावी प्रचार किया।

इसके अलावा जद (यु) के लिए अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वोट मांगे तो बसपा ने मायावती को चुनावी प्रचार में लगाया। राजद की ओर से लालू प्रसाद, रघुवंश प्रसाद सिंह, राबड़ी देवी ने चुनावी प्रचार किया तो लोजपा के लिए रामविलास पासवान ने प्रचार किया और वोट मांगे।

पांचवें चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है उसमें मंत्री हरिनारायण सिंह, भगवान सिंह कुषवाहा, जीतन राम मांझी, प्रेम कुमार, जद (यु) के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार, श्याम रजक, प्रदेश महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष सुनीला देवी प्रमुख हैं।

उल्लेखनीय है कि चार चरणों में अब तक विधानसभा की 182 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित की गई है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+