ईरान में भूकंप, 104 घायल
तेहरान, 7 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसमें कम से कम 104 लोग घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 मांपी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय समायानुसार 3.52 बजे शाम को आया था। इसके बाद भूकंप के कई झटके महसूस किए गए जिससे कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा।
खबरों के मुताबिक भूकंप की वजह से घायल हुए 26 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईरान में कभी कभी समान्य क्षमता वाले भूकंप भी अधिक नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में इमारतों को निर्माण सही तरीके से नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ईरान में दिसम्बर, 2003 में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें हजारों लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications