सोमालियाई लुटेरों ने दक्षिणी कोरियाई टैंकर छोड़ा: रिपोर्ट
सियोल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। सोमालिया के लुटेरों ने पूर्वी अफ्रीकी तट से अगवा किए गए दक्षिण कोरिया के एक टैंकर को छोड़ दिया है। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 300,000 टन क्षमता वाले टैंकर 'साम्हो ड्रीम' को छोड़ दिया गया। इस पर चालक दल के 24 सदस्य भी सवार थे। इनमें पांच दक्षिण कोरियाई और 19 फिलीपींस के नागरिक थे।
अधिकारियों ने बताया कि यह टैंकर अब अमेरिका के लिए रवाना हो गया है। इसमें 17 करोड़ डॉलर की कीमत का ईंधन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications