क्वांटस का विमान में तोड़फोड़ की घटना से इंकार
सिडनी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की क्वांटस एयरवेज ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया है कि पिछले दिनों यात्रियों द्वारा विमानों में किए गए तोड़फोड़ के बाद उसे सिंगापुर वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
क्वांटस के प्रमुख एलन ज्वायस ने शनिवार को कहा, "हमें ऐसा विश्वास नहीं है कि विमान में तोड़फोड़ हुई थी। इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ था।"
उन्होंने कहा कि बोइंग 747-400 उड़ान भरने के छह मिनट बाद ही इंजन में खराबी आने की वजह से चांगी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।
ए 380 विमान में कुल 747 यात्री सवार थे तथा इससे एक दिन पहले क्यूएफ 32 को भी इंजन में खराबी आने की वजह से चांगी में उतारना पड़ा था।
आस्ट्रेलिया के पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक एंड्रयू मेक्वोय ने कहा कि इस बात की संभावना कम ही है कि विमान के अंदर तोड़फोड़ की घटना हुई थी।
उन्होंने कहा, "विमान में बाद में कुछ खराबी आई थी लेकिन क्वांटस एक बेहतरीन एयरलाइंस है। लोगों का क्वांटस में भरोसा कायम है क्योंकि उसकी रिकार्ड काफी शानदार रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications