सऊदी में हवाई अड्डों पर धूम्रपान प्रतिबंधित
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह कानून धीरे-धीरे अन्य हवाई अड्डों पर भी लागू किया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने वालों पर 53 डॉलर (200 रियाल) का जुर्माना लगाया जाएगा।
हवाई अड्डों पर धूम्रपान के लिए विशेष कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इस वर्ष की शुरुआत में स्थानीय टेलीविजन द्वारा सऊदी अरब के युवाओं में धूम्रपान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक विज्ञापन अभियान चलाया गया था। आंकड़ों के मुताबिक सऊदी अरब में लोग धूम्रपान प्रति वर्ष आठ अरब रियाल खर्च करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications