म्यांमार में मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह
यंगून, 7 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार में पिछले 20 वर्षो के दौरान पहली बार रविवार को मतदान हो रहा है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस चुनाव में 2.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पहले 27 मई, 1990 को यहां मतदान हुआ था।
वर्ष 1962 से सैन्य शासन के अधीन इस एशियाई देश में इस चुनाव को देखते हुए लोकतंत्र के हल्की आहट की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर से चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications