एशियाई खेल: सुरक्षा जांच में 611 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन में 12 से 27 नवम्बर तक गुआंगझोउ शहर में एशियाई खेलों का अयोजन किया गया है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
सार्वजनिक सुरक्षा मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 10 लाख से अधिक वाहनों की जांच की। एशियाई खेलों के दौरान गुआंगझोउ में 10 अक्टूबर से ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया। एशियाई खेलों के दौरान 30 लाख से अधिक लोगों को पहुंचने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications