छत्तीसगढ़ में 2 नदियों को जोड़ा पाएगा
जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "राज्य सरकार ने धमतरी जिले में गंगरेल नदी और दुर्ग जिले के टान्डुला नदी को जोड़ने वाली परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना से कम से कम 30,000 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की जा सकेगी।"
उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण का काम शुरू हो चुका है और परियोजना को वित्त वर्ष 2013-14 तक पूरा कर लिया जाएगा।
इस परियोजना से धमतरी और दुर्ग जिले के किसानों को फायदा होगा, जहां धान का उत्पादन अधिक होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications