ओबामा यात्रा : 'ओबामारामा' में अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिष्ठित छवियां
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकन सेंटर ने यहां 'ओबामारामा' शीर्षक वाली एक प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी सोमवार से शुरू होकर एक महीने तक चलेगी। प्रदर्शनी में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की कुछ प्रतिष्ठित छवियां शामिल हैं।
यह प्रदर्शनी राजधानी के मध्य स्थित अमेरिकन सेंटर में 30 नवम्बर तक चलेगी। प्रदर्शनी में ओबामा के बचपन के कुछ दुर्लभ छायाचित्रों के अलावा उनके पारिवारिक जीवन की कुछ झलकियां शामिल होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications