ओबामा यात्रा : ओबामा ने मिशेल संग देखा हुमायूं का मकबरा
ओबामा अपनी पत्नी मिशेल सहित शाम लगभग पांच बजे अमेरिकी दूतावास से सीधे इस स्थल पर पहुंचे। ओबामा के दौरे के मद्देनजर यह स्थल सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह किले में तब्दील कर दिया गया था। आम जनता का प्रवेश रोक दिया गया था।
इस मकबरे का निर्माण दूसरे मुगल बादशाह हुमायूं की स्मृति में उनकी बेगम ने 16वीं सदी में कराया था।
ओबामा दम्पति ने परिसर के जीर्णोद्धार में जुटे बच्चों के साथ भी बातचीत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications