ओबामा यात्रा : अफगानिस्तान में भारत की भूमिका की सराहना

ओबामा ने मुम्बई के सेंट जेवियर कॉलेज में एक विद्यार्थी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "अफगानिस्तान के विकास में भारत द्वारा निवेश सराहनीय है।"

ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिरता लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और सब सहारा अफ्रीका में भारत की गतिविधियां अनुकरणीय हैं। ओबामा ने कहा, "मैं नहीं समझता कि वहां ऐसे उदाहरण भी हैं, जिसे भारत को पेश करना अभी बाकी हो, न केवल अफगानिस्तान जैसे देश में, बल्कि सब सहारा अफ्रीका जैसे देशों में भी।"

अफगानिस्तान में भारत के कथित हस्तक्षेप को लेकर पाकिस्तान की चिंता को दूर करते हुए ओबामा ने कहा, "पाकिस्तान को पुनर्निर्माण की इस प्रक्रिया में एक साझेदार बनना है। वास्तव में क्षेत्र के सभी देशों को इस प्रक्रिया में साझेदार बनने की जरूरत है और अमेरिका उनका स्वागत करता है। हम नहीं समझते कि अमेरिका अकेले यह सब काम कर सकता है।"

ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान की समृद्धि के लिए कृषि का विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "मैं आपसे वादा करता हूं कि यदि हमने अफगानिस्तान में किसानों द्वारा किए जाने वाले उत्पादन को 20 या 25 प्रतिशत बढ़ा दिया और उसके बाद उनकी फसलें बाजारों तक पहुंच गईं, बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई और उनका जीवन स्तर उठ गया तो, उन्हें आधुनिक दुनिया के साथ जोड़ने के लिए यह एक दीर्घकालिक प्रोत्साहन होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+