ओबामा यात्रा : होटल आईटीसी मौर्या की सुरक्षा चौकस
ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ मंगलवार की सुबह तक आईटीसी मौर्या होटल में ठहरेंगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने दिल्ली पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को तैनात किया है। सुरक्षा अधिकारी सादे पोशाक में भी सड़कों पर तैनात हैं।"
होटल के बाहर अमेरिकी सुरक्षाकर्मी और अधिकारी भी मौजूद हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने छतों पर निशानेबाज और होटल आईटीसी मौर्या के सामने दिल्ली पुलिस की दो बटालियन, अर्धसैनिक बलों के 15 कम्पनियों के अधिकारी व राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) के जवान तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications