पाकिस्तान में एक भी शेर, बाघ और गैंडा नहीं
समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' ने रविवार को खबर दी है कि पाकिस्तान से गायब हो चुके चार स्तनधारियों में बाघ, दलदली हिरण, शेर और एक सींग वाले भारतीय गैंडे शामिल हैं।
'वाइल्ड लाइफ ऑफ पाकिस्तान' की वेबसाइट पर दर्ज आकड़े के अनुसार इस देश के वन्यजीव सूची से चार और प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर हैं। इनमें एशियाई चीता, भारतीय जंगली गधा और हंगुल शामिल हैं।
पर्यावरण मंत्रालय द्वारा नेशनल एसेम्बली को उपलब्ध कराए गए विवरणों में कहा गया है कि दुनिया के 4,100 स्तनधारी प्रजातियों में से पाकिस्तान में 188 प्रजातियां पाई जाती हैं।
वरिष्ठ वन्यजीव अधिकारी सैयद महमूद नासिर ने अखबार को बताया कि दुर्लभ पक्षियों और स्तनधारियों की प्रजातियों के जीवन को सुनिश्चित कराने के लिए वे निजी विशेषज्ञों के साथ मिल कर उपाय कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications